अपनी आजादी की कीमत समझनी हो तो न्यूज चैनल पर चल रही अफगानिस्तान की खबरें देख लीजिए।
आज हममें से बहुतों ने महसूस किया होगा…
Happy independence 🍁
अपनी आजादी की कीमत समझनी हो तो न्यूज चैनल पर चल रही अफगानिस्तान की खबरें देख लीजिए।
आज हममें से बहुतों ने महसूस किया होगा…
Happy independence 🍁
हम सब आज खुश हैं, हम सब आज स्वतंत्र हैं। कितने स्वतंत्र हैं…..
◆ हम इतने स्वतंत्र है कि ब्राइडल लहंगे में स्पोर्ट्स शूज़ पहन सकते हैं।
◆ हम इतने स्वतंत्र हैं कि कहने और न कहने योग्य बातों को भी धड़ाधड़ ट्वीट कर सकतें हैं।
◆हम इतने स्वतंत्र हैं कि अपने बालों को इंद्रधनुष के सातों रंगों सा रंग कर रंगीन शुतुरमुर्ग बन सकतें हैं।
◆ हम खुल कर धर्म जाति की बातों पर असंतोष व्यक्त कर सकतें हैं भले ही हमें उस बात की a b c d भी न पता हो।
◆ हम देशभक्ति पर तो नही लेकिन अपने चाय प्रेम पर पूरा ग्रंथ लिख सकते हैं।
◆ हम इतने स्वतंत्र हैं कि अपने बच्चों को पलंग पर लेटे लेटे भी जन गण मन सिखा सकतें हैं।
◆हम इतने स्वतंत्र हैं कि हाथ में सुट्टा और टेबल पर जैक डेनियल रखे पूरी दुनिया को दिखा सकतें हैं कि enjoying weekends..
◆ हम वाकई स्वतंत्र हैं क्योंकि साल में दो बार ही सही अपने फेसबुक पेज और स्टेटस पर गर्व से लिख पातें हैं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। भले ही अंदर से उस स्वंतत्रता को दिलाने वालों की स्मृति पूरी तरह धूमिल हो चुकी है ।
फिर भी हम स्वतंत्र हैं और हम सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐
◆अपने सांवले रंग पर गर्व करने वाली लड़कियां,
◆रंग भेद पर भर भर कर पोस्ट लिखने वाली लड़कियां,
◆कहानियों में मानव संवेदनाओं को सांवले रंग के लिए प्रेरित करने वाली लड़कियां…
◆कृष्ण के रंग को सबसे सुंदर बताने वाली लड़कियां
◆अपने खुद के डीपी के लिए हज़ारों फिल्टर्स उपयोग कर क्यों सर्फ एक्सेल से धुली हुई नज़र आती है? फ़ोन खरीदते समय सिर्फ उनकी कैमेरा क्वॉलिटी ही क्यों चेक कर पाती हैं…
सोचिये ….. ये सोचने की बात है